कहानी के बारे मे:
Snow White Story in Hindi बच्चों को सुनाई जाने वाली सबसे प्रसिद्ध कहानी है। इस कहानी को बच्चे और बड़े समान रूप से पसंद करते हैं। है। यह कहानी बच्चों मे मासूमियत, सच्चाई, प्रेम जैसे भावनाओं को विकसित करती हैं।
इस ब्लॉग के माध्यम से Snow White Story को हिंदी में मज़ेदार तरीके से दिखाया गया है। इस कहानी से मिलने वाली शिक्षा को भी बताया गया है।
Snow White Story in Hindi की शुरुआत:
बहुत समय पहले की बात है, एक सुंदर राज्य में एक रानी रहती थी। एक ठंडी सर्दियों की सुबह, जब बर्फ गिर रही थी, रानी अपनी खिड़की के पास बैठी थी और सिलाई कर रही थी। तभी उसने सुई से अपनी उंगली चुभो दी और तीन बूंद खून बर्फ पर गिर गया। उस सफेद बर्फ पर लाल खून को देखकर रानी ने सोचा, “काश! मेरी एक बेटी हो, जिसकी त्वचा बर्फ की तरह सफेद, होंठ खून की तरह लाल और बाल काले अबरख जैसे हों।” कुछ ही महीनों बाद, रानी ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। उसका नाम उन्होंने स्नो व्हाइट रखा।
Snow White Story in Hindi का यही आरंभ है, जहाँ एक सुंदर राजकुमारी का जन्म होता है, लेकिन कहानी यहीं समाप्त नहीं होती। यह तो एक अद्भुत यात्रा की शुरुआत थी।
सौतेली रानी और जादुई शीशा:
कुछ समय बाद स्नो व्हाइट की माँ की मृत्यु हो गई और राजा ने दूसरा विवाह कर लिया। नई रानी बहुत सुंदर थी लेकिन बहुत अधिक घमंडी और ईर्ष्यालु स्वभाव की थी। उसके पास एक जादुई शीशा था। जादुई शीशा से वह रोज़ पूछती थी कि “ बताओ संसार मे सबसे सुंदर कौन है? शीशा हमेशा उतर देता, “हे महारानी, आप ही सबसे सुंदर हैं।”
लेकिन जैसे-जैसे स्नो व्हाइट बड़ी होती गई, उसकी सुंदरता और मासूमियत सभी को आकर्षित करती। जब रानी ने एक दिन जादुई शीशे से वही सवाल पूछा, तो उत्तर मिला, “हे महारानी, आप सुंदर हैं लेकिन स्नो व्हाइट आपसे अधिक सुंदर है।”
रानी की ईर्ष्या:
यह सुनते ही रानी क्रोधित हो गई। उसने एक शिकारी को आदेश दिया, स्नो व्हाइट को जंगल में ले जाकर मार दो। लेकिन जब शिकारी स्नो व्हाइट को जंगल में ले गया, तो उसकी मासूमियत देखकर उस पर दया आ गयी। उसने उसे छोड़ दिया।
जंगली जीवन और सात बौने:
स्नो व्हाइट जंगल में अकेली भटक रही थी। वह डर और थकावट से रो रही थी। अचानक उसे एक छोटा सा घर दिखाई देता है। वह घर सात बौनों का था, जो खदान में काम करते थे। घर छोटा लेकिन सुंदर था। स्नो व्हाइट ने देखा कि वहाँ अंदर सात छोटी कुर्सियाँ, सात प्लेटें और सात छोटे बिस्तर थे।
जब बौने लौटे, तो वे स्नो व्हाइट को देखकर सोच मे पड़ गए। स्नो व्हाइट ने उन्हें आपबीती सुनाई, और वे दयालु होकर बोले, “तुम यहीं हमारे साथ रहो। हम तुम्हारी रक्षा करेंगे।” स्नो व्हाइट ने भी वादा किया कि वह उनके लिए खाना बनाएगी और घर की सफाई करेगी।
रानी की साजिश:
जब रानी को शीशे से पता चला कि स्नो व्हाइट अभी भी जीवित है और सात बौनों के साथ रह रही है, तो वह गुस्से से पागल हो गई। उसने खुद एक बूढ़ी औरत का भेष बनाया और एक जहरीला सेब खिलाने का प्लान बनाया।
वह बौनों के घर गई और स्नो व्हाइट को सेब खाने के लिए दिया। उस समय बौने घर पर नहीं थें। स्नो व्हाइट ने सेब का एक टुकड़ा खाते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी।
बौने जब घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि स्नो व्हाइट जमीन पर पड़ी है। वे बहुत दुखी हुए और उन्होंने सोचा कि वह मर चुकी है। उन्होंने स्नो व्हाइट को एक कांच के ताबूत में रख दिया और दिन-रात पहरा देने लगे।
राजकुमार का आगमन:
एक बार उस राज्य का राजकुमार जंगल मे घूम रहा था। अचानक राजकुमार की नजर ताबूत पर पड़ती है, तो राजकुमार स्नो व्हाइट को देखकर मोहित हो जाता है। राजकुमार बौनों से प्रार्थना करता है कि वह उसे अपने साथ महल ले जाना चाहता है। राजकुमार की भावना को देखकर बौने स्नो व्हाइट को दे देते है।
जब ताबूत उठाया गया, तो सेब का टुकड़ा स्नो व्हाइट के गले से बाहर निकल गया और वह जीवित हो गई। सभी लोग आश्चर्य मे पड़ गए।
उसके बाद राजकुमार ने स्नो व्हाइट से विवाह का प्रस्ताव रखा और उनका विवाह धूमधाम से हुआ।
रानी का अंत:
जब रानी को यह पता चला कि स्नो व्हाइट अभी भी जीवित है और अब रानी बनने जा रही है, तो उसने फिर से जादुई शीशे से पूछा। शीशा बोला, “हे रानी, आप सुंदर हैं, लेकिन नई रानी – स्नो व्हाइट – आपसे अधिक सुंदर है।”
रानी गुस्से और जलन से पागल हो गई। उसे उसके कर्मों का फल मिला और वह हमेशा के लिए गुमनाम हो गई।
Snow White Story in Hindi यहीं समाप्त होती है, जहाँ अच्छाई की जीत और बुराई की हार होती है।
कहानी से शिक्षा:
Snow White Story सिखाती है कि:
सच्चाई और मासूमियत की हमेशा जीत होती है।
ईर्ष्या और घमंड किसी का भला नहीं करते।
सच्चे दोस्त, जैसे सात बौने, जीवन की कठिनाइयों में मदद करते हैं।
प्यार और दया सबसे शक्तिशाली गुण हैं।
Snow White Story in Hindi: क्यों बच्चों के लिए आदर्श है?
इसमें कल्पना, रोमांच, और नैतिकता तीनों का अद्भुत मेल है।
बच्चों को अच्छाई और बुराई में अंतर सिखाने वाली यह कहानी पीढ़ियों से सुनाई जा रही है।
इस कहानी को पढ़कर बच्चे ईमानदारी, दया, और सच्चाई की अहमियत को समझ सकते हैं।
सारांश:
Snow White Story in Hindi के माध्यम से से बच्चों मे सच्चाई, दया, साहस और प्रेम की भावना का विकास होता है। यह कहानी मनोरंजन के साथ जीवन के लिए महत्वपूर्ण सबक भी सिखाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
उत्तर: “Snow White Story in Hindi” एक प्रसिद्ध कहानी है जिसमें एक सुंदर राजकुमारी स्नो व्हाइट की कहानी दिखाई जाती है। उसकी सौतेली मां, जो एक ईर्ष्यालु रानी है, उसकी सुंदरता से जलती है और उसे खत्म करने की कोशिश करती है। लेकिन स्नो व्हाइट सात बौनों की मदद से बच जाती है और अंत में एक राजकुमार के साथ खुशी से जीवन बिताती है।
उत्तर: इस कहानी में मुख्य पात्र हैं: स्नो व्हाइट, दुष्ट रानी (सौतेली मां), जादुई दर्पण, सात बौने और राजकुमार।
उत्तर: “Snow White Story” सिखाती है कि सच्ची सुंदरता दिल से होती है और बुराई चाहे जितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत मे अच्छाई की ही जीत होती है। साथ ही, यह कहानी ईर्ष्या और लालच से दूर रहने का पाठ भी देती है।
उत्तर: राजकुमार ने स्नो व्हाइट को उसके जहरीले सेब के असर से बाहर निकाला। उसकी सच्ची मोहब्बत ने स्नो व्हाइट को जीवनदान दिया, और फिर दोनों ने शादी कर ली और खुशी-खुशी जीवन बिताया।
उत्तर: “Snow White Story” बच्चों को रोमांच, जादू और नैतिक शिक्षा का बेहतरीन संगम देती है। इसकी सुंदर कहानी, रंगीन पात्र और सिखाई गई अच्छाई की जीत की भावना बच्चों को आकर्षित करती है।
आशा करते है आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा, और अधिक मज़ेदार ब्लॉग पढ़े।