परिचय (Craft Ideas for Kids):
बच्चों के लिए क्राफ्ट बनाना बहुत पसंद होता हैं। Craft Ideas for Kids बच्चों की रचनात्मकता क्षमता को बढ़ाता हैं। पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट, रीसाइकिल्ड क्राफ्ट से बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ती हैं। Craft Ideas for Kids बच्चों की मोटर स्किल्स को भी सुधारता हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम 30+ मज़ेदार Craft Ideas for Kids बतायेगें। इन्हें बच्चें घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Craft Ideas for Kids बनाने के फ़ायदे:
✔बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता क्षमता को बढ़ावा मिलता हैं।
✔कटिंग, पेंटिंग और पेस्टिंग जैसे Craft Ideas for Kids से हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती है, जिससे बच्चों की मोटर स्किल्स में सुधार होता हैं।
✔आर्ट थेरेपी बच्चों को तनावमुक्त रखती है, जिससे बच्चों को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलता हैं।
✔बच्चे रंग, आकार और पैटर्न की पहचान करना सीखते हैं। यहाँ बच्चों को सीखने का अवसर मिलता हैं।
यहाँ कुछ बेहतरीन C
पेपर Craft Ideas for Kids:
यहाँ कुछ बेहतरीन Craft Ideas for Kids दिए गए है, जिन्हें बनाना आसान और मजेदार होता हैं।
1.रंगीन पेपर मछली:
इसके लिए आवश्यक सामान रंगीन चार्ट पेपर, कैंची, गोंद, स्केच पेन चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
एक बड़े पेपर को मछली के आकार में काटेंगे। छोटी-छोटी रंगीन पट्टियाँ काटना हैं और उन्हें मछली के पंख और पूंछ के रूप में चिपकाना हैं। स्केच पेन से मछली जैसी आंखें बनाएं। अब पेपर मछली बनकर तैयार हैं।
2.पेपर फ्लावर गारलैंड:
इसके लिए आवश्यक सामान रंगीन पेपर, धागा, गोंद, कैंची चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले पेपर से फूलों के डिजाइन काटना हैं। फिर प्रत्येक फूल के बीच में छेद करें और धागे में पिरो लें। अब इसे कमरे की सजावट के लिए उपयोग कर सकते हैं।
- पेपर तितली:
इसके लिए जरूरी सामान कैंची, गोंद, पेंसिल, स्केच पेन, रंगीन पेपर चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
पेपर को आधा मोड़े, पंखों का डिज़ाइन बनाए और उसी आकार में काट लें। एक पतली पट्टी को रोल करके सिलेंडर जैसा आकार दें। फिर दो पतली पट्टियाँ को घुमावदार मोड़कर बॉडी पर चिपकाना हैं। स्केच पेन से अच्छा सा डिज़ाइन बनाएं और गोल आँखें बनाए। अब आपकी सुंदर पेपर तितली तैयार हैं।
- पॉपअप कार्ड:
इसे बनाने के लिए जरूरी सामान रंगीन कार्डस्टॉक, गोंद, कैंची,स्केल, पेंसिल, स्केच पेन चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सबसे पहले कार्डस्टॉक को आधा मोड़ें। फिर अंदर की ओर दो समानांतर कट लगाएं और पट्टी को बाहर की तरफ मोड़ें।
पॉपअप डिज़ाइन (जैसे हार्ट, फ्लावर या केक) बनाएं और पट्टी पर चिपकाएं।
बाहर और अंदर से डेकोरेट करें और मैसेज लिखें। अब आपका पॉपअप कार्ड तैयार हैं। आप जन्मदिन या किसी खास अवसर के लिए पॉपअप कार्ड बना सकते हैं।
- पेपर बुकमार्क: इसे बनाने के लिए जरूरी सामान कैंची, गोंद, स्केच पेन, स्टिकर्स चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि: पेपर बुकमार्क दो विधियों से तैयार कर सकते हैं।
विधि 1: साधारण बुकमार्क
इसके लिए पहले 2×6 इंच के आकार का पेपर काटें। फ़िर किनारों को स्केच पेन से सजाएं। स्टिकर्स या वॉशी टेप लगाएं। साधारण बुकमार्क बनकर तैयार हैं।
विधि 2: कोने वाला बुकमार्क
इसके लिए 4*4 इंच के आकार का वर्गाकार पेपर लें। फ़िर इसे डायगोनल (विकर्ण) आकार में मोड़ें। अब त्रिकोण के दोनों कोनों को ऊपर मोड़ें और अंदर फोल्ड करें। आंख, मुंह आदि बनाकर इसे सजाएँ। कोने वाला बुकमार्क बनकर तैयार हैं।
वेस्ट मटेरियल Craft Ideas for Kids:
1.प्लास्टिक बॉटल पिग्गी बैंक:
इसें बनाने के लिए जरूरी सामान पुरानी प्लास्टिक बोतल, रंग, गोंद, कटर चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सबसे पहले खाली बोतल को धोकर सुखा लें। बोतल के बीच में एक सिक्का डालने के लिए छेद करें। रंगीन पेपर या पेंट से बोतल को कवर करें। सुंदर दिखने के लिए स्टिकर्स, बीड्स या कार्टून डिजाइन लगा सकते हैं। अब प्लास्टिक बॉटल पिग्गी बैंक बनकर तैयार हैं।
- प्लास्टिक की बोतल से पेन होल्डर:
इसके लिए जरूरी सामान प्लास्टिक की खाली बोतल, कैंची, रंग, ग्लू, डेकोरेटिव टेप चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
बोतल को अपनी इच्छानुसार ऊंचाई पर काट लें। इसके बाहरी हिस्से को रंग से पेंट करें या रंगीन टेप से कवर करें। फ़िर इसे ग्लिटर, स्टिकर या अन्य सजावटी चीज़ों से सजाएं। अब आपका पेन होल्डर तैयार हैं।
- पुरानी टी-शर्ट से टोट बैग:
इसके लिए जरूरी सामान पुरानी टी-शर्ट, कैंची, सुई-धागा या ग्लू चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सबसे पहले टी-शर्ट के बाजू और नेकलाइन को काट लें। फ़िर नीचे के हिस्से को सुई-धागे से सिल लें या ग्लू से चिपका दें।आप चाहें तो पेंट या एम्ब्रॉयडरी से इसे डेकोरेट कर सकते हैं। अब आपका स्टाइलिश टोट बैग तैयार हैं।
- न्यूजपेपर से वॉल हैंगिंग:
इसे बनाने के लिए जरूरी सामान पुराना अखबार, गोंद, रंग, ब्रश, धागा चाहिये होता हैं।
बनाने की विधि:
पहले आप अखबार को रोल करके पतली स्ट्रिप्स बना लें। फ़िर इन्हें गोल या अन्य आकारों में मोड़कर डिज़ाइन बना ले। अब रंग से पेंट करें और गोंद से चिपका दें। अखबार से वॉल हैंगिंग बनकर तैयार हैं, अब इसे दीवार पर सजाएं।
- सीडी से वॉल क्लॉक:
इसके लिए जरूरी सामान सीडी, क्लॉक मूवमेंट किट, पेंट, सजावटी सामान चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सीडी को पेंट या ग्लिटर से सजाएं। फ़िर क्लॉक मूवमेंट किट को बीच में फिट करें। नंबर लिखें या स्टिकर लगाएं। अब इसे दीवार पर टांग दें और आपका यूनिक वॉल क्लॉक बनकर तैयार हैं।
- कांच की बोतल से लैंप:
इसें बनाने के लिए जरूरी सामान खाली कांच की बोतल, LED लाइट्स, डेकोरेटिव पेंट चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सबसे पहले कांच की बोतल को अच्छे से साफ कर लें। अब इसमें LED लाइट्स डालें। बाहर की तरफ पेंटिंग या ग्लास पेंट से सुंदर डिज़ाइन बनाएं। इसे टेबल पर सजाएं और लाइट जलाएं।
ये सभी Craft Ideas for Kids न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि आपके घर को भी सुंदर बनाएँगे।

फेस्टिवल Craft Ideas for Kids:
1.पेपर दिवाली दीया डेकोरेशन:
इसके लिए जरूरी सामान रंगीन पेपर, ग्लिटर, गोंद, कैंची, स्टोन या सीक्विन चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सबसे पहले रंगीन पेपर को दीये के आकार में काट ले। फ़िर एक छोटा लौ (फ्लेम) शेप भी बनाएं और इसें पीले या नारंगी रंग से सजाएं। दीये पर ग्लिटर और स्टोन लगाकर सजाएं। अब इसे दीवार, दरवाजे या रंगोली के पास सजावट के लिए लगा सकते हैं।
- रक्षाबंधन पर हैंडमेड राखी:
इसें बनाने के लिए जरूरी सामान रंगीन धागा, बीड्स, गोंद, कैंची चाहिए होगी।
बनाने की विधि:
फोम शीट को गोल या फ्लावर आकार में में काट ले। बीड्स और स्टोन से इसे सुंदर सजाएँ। अब रंगीन धागे को पीछे चिपकाकर राखी का रूप दें। राखी बनकर तैयार हैं, इसे पैकिंग में रखकर भाई को गिफ्ट करें।
- क्रिसमस पर पेपर कप स्नोमैन:
इसके लिए जरूरी सामान सफेद पेपर कप, रंगीन पेपर, गोंद, स्केच पेन, कैंची चाहिए होता हैं।
बनाने की विधि:
सफेद पेपर कप को उल्टा रखें। स्केच पेन से आंख, नाक (गाजर जैसी), और मुंह बनाएं। लाल या हरे पेपर से स्नोमैन की टोपी और स्कार्फ बनाएं। इसे कप के ऊपर चिपकाएं और इसे टेबल पर सजावट के लिए रख सकते हैं।
- दीवाली पेपर लैंप:
इसे बनाने के लिए जरूरी सामान ग्लिटर पेपर, कैंची, गोंद, धागा चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले पेपर को लैंप के आकार में काटे। किनारों को गोंद से चिपकाएं और लैंप का बेस बनाएं। उसमें एक LED लाइट लगाएं।
- होली पर कलरफुल पेपर फ्लावर गारलैंड:
फ्लावर गारलैंड बनाने के लिए जरूरी सामान क्रेप पेपर या टिशू पेपर, कैंची, गोंद, धागा चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले पेपर को 5×5 इंच के वर्गाकार आकार में काटना हैं। फ़िर इसे पंखुड़ियों के आकार में मोड़ें और बीच में गोंद लगाकर फूल बनाएं। कई रंगों के फूल बनाएं और धागे में पिरो लें। अब इसे दीवार या दरवाजे पर लगा सकते हैं।
ये सभी Craft Ideas for Kids त्यौहारों को और भी खास बनाने में चार चाँद लगाएँगे।

प्राकृतिक Craft Ideas for Kids:
- पत्तों और फूलों की पेंटिंग:
इसके लिए जरूरी सामान सूखे पत्ते और फूल, सफेद चार्ट पेपर, पेंट या वॉटरकलर, पेंट ब्रश, स्पंज चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले पत्तों और फूलों को अच्छे से साफ करें। फ़िर पेपर पर अपनी पसंद की डिज़ाइन में पत्तों और फूलों को रखें। स्पंज या ब्रश की मदद से उन पर रंग भरें। अब पत्तों को धीरे से हटा लें।
सूखने के बाद इसे फ्रेम में लगाकर वॉल आर्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- स्टोन पेंटिंग:
ये स्टोन पेंटिंग बनाने के लिए जरूरी सामान चिकने पत्थर, एक्रेलिक पेंट, पेंट ब्रश, वार्निश (शाइन और सुरक्षा के लिए) चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले पत्थरों को धोकर सुखा लें। फ़िर एक्रेलिक पेंट से अपनी पसंद के अनुसार जैसे फूल, पक्षी या मंडला डिज़ाइन बनाएं। पेंट सूखने के बाद उस पर वार्निश की कोटिंग करें। इसे पेपरवेट या गार्डन डेकोर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ट्विग और ब्रांच फोटो फ्रेम:
इसके लिए जरूरी सामान सूखी टहनियां, कार्डबोर्ड, गोंद (फेवीकोल), कैंची, फोटो प्रिंट चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
पहले कार्डबोर्ड को अपनी पसंद के आकार में काट लें। फ़िर बीच में फोटो के साइज का कटआउट बनाएं। टहनियों को समान आकार में काटकर कार्डबोर्ड फ्रेम पर चिपकाएं। गोंद सूखने के बाद इसे फोटो को फ्रेम में लगाएं। अब इसे कमरे की दीवार पर लटका सकते हैं।
- शेल और पीबल विंड चाइम:
इसके बनाने के लिए जरूरी सामान समंदर से लाए गए शेल और छोटे पत्थर, मजबूत धागा, लकड़ी की छड़ी, ड्रिल मशीन (शेल में छेद करने के लिए) चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले शेल और पत्थरों में छोटे छेद करें। फ़िर धागे में इन्हें पिरोएं और अलग-अलग लंबाई में लटकाएं। इन धागों को लकड़ी की छड़ी से बांधें। अब इसे बालकनी या गार्डन में लटका सकते हैं। यह हवा के झोंकों के साथ मधुर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।
- फूलों का बुकमार्क:
इसके लिए जरूरी सामान ताजे फूल और पत्ते, भारी किताब (फूल सुखाने के लिए), ट्रांसपेरेंट लैमिनेशन शीट, कैंची, रिबन चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले फूलों और पत्तों को किताब में बीच में रखकर 5-7 दिन तक दबाकर सुखाएं। फ़िर सूखने के बाद इन्हें लैमिनेशन शीट के बीच में रखें। लैमिनेट करके किनारे से ट्रिम कर लें। ऊपर छेद करके रिबन बांधें। अब इसे अपनी पसंदीदा बुकमार्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये सभी Craft Ideas for Kids पर्यावरण के करीब लाते हैं।
शिक्षा से संबंधित Craft Ideas for Kids:
- अल्फाबेट पेपर प्लेट क्राफ्ट:
इसके लिए जरूरी सामान पेपर प्लेट, रंगीन कागज़, ग्लू (Fevicol), स्केच पेन, कैंची चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले रंगीन कागज़ पर A से Z तक के अक्षर बनाएं और उन्हें काट लें। फ़िर पेपर प्लेट के किनारों पर इन अक्षरों को अल्फाबेट क्रम में चिपकाएं। बीच में एक छोटा सा चेहरा या कोई सजावट बना सकते हैं। बच्चें अक्षरों को पहचानने और उच्चारण करने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- नंबर कैटरपिलर:
इसके लिए जरूरी सामान रंगीन कागज़, मार्कर, कैंची, ग्लू चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले रंगीन कागज़ से 10 गोल आकार (सर्कल) काटें। पहले सर्कल को कैटरपिलर का सिर बनाएं और उस पर आँखें और मुँह बना दें। बाकी 9 सर्कल्स को शरीर की तरह जोड़ें और उन पर 1 से 10 तक के नंबर लिखें। इस कैटरपिलर को दीवार या चार्ट पेपर पर चिपकाकर बच्चें नंबर सीख यो हैं।
- सीजन वील:
इसे बनाने के लिए जरूरी सामान कार्डबोर्ड, रंग, पिन, ग्लू, स्केच पेन, कैंची चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
कार्डबोर्ड को गोल आकार में काटें और इसे दो भागों में बाँटें। एक भाग को चार हिस्सों में बांटे और हर हिस्से में अलग-अलग ऋतुओं (गर्मी, सर्दी, बरसात, वसंत) का चित्र बनाएं। दूसरे भाग में एक छोटा सा खांचा (Window) बनाएं, जिससे एक मौसम दिखे।
दोनों हिस्सों को पिन से जोड़ दें ताकि वो घूम सके।
बच्चे इसे घुमाकर मौसम पहचान सकते हैं और ऋतुओं के बारे में सीख सकते हैं।
- मैप पजल :
इसके लिए जरूरी सामान भारत का प्रिंटेड मैप, कार्डबोर्ड, ग्लू, स्केच पेन, कैंची चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
भारत के मैप को प्रिंट करके कार्डबोर्ड पर चिपका दें। फ़िर राज्य की सीमाओं के अनुसार मैप को टुकड़ों में काट लें। हर राज्य को अलग-अलग रंग से रंग करें। बच्चें इन टुकड़ों को जोड़कर पजल की तरह खेल सकते हैं और राज्यों को पहचान सकते हैं।
- शेप्स एंड कलर्स बोर्ड:
इसके लिए जरूरी सामान कार्डबोर्ड, रंगीन कागज़, स्केच पेन, ग्लू, कैंची चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सबसे पहले कार्डबोर्ड को एक बोर्ड के आकार में काटें। रंगीन कागज़ से सर्कल, स्क्वायर, ट्राइएंगल, और रेक्टेंगल जैसे अलग- अलग आकार में काटें। बोर्ड पर हर शेप के लिए एक आउटलाइन ड्रॉ करें।
बच्चों को सही शेप और रंग को मिलाने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चों को रंग और आकार पहचानने में मदद मिलेगी।
ये सभी Craft Ideas for Kids बच्चों के सीखने के लिए मज़ेदार हैं।
समर वेकेशन Craft Ideas for Kids:
1.पेपर फैन:
इसके लिए जरूरी सामान रंगीन पेपर, स्टिक, गोंद चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
पेपर को एकॉर्डियन फोल्ड (पंखे के आकार में मोड़ना) में मोड़ें। फ़िर स्टिक को उसके दोनों सिरों पर चिपकाएं। अब इसे फैन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
2.आईसक्रीम स्टिक आर्ट:
इसे बनाने के लिए जरूरी सामान आइसक्रीम स्टिक्स, गोंद, पेंट
चाहिए होगा।
बनाने की विधि:
सर्वप्रथम स्टिक्स को अपनी पसंद के अनुसार जोड़ें। फ़िर उन्हें पेंट करें और सजाएं। अब इसें वॉल हैंगिंग बना सकते हैं।
निष्कर्ष (Craft Ideas for Kids)
बच्चों की रचनात्मकता क्षमता को बढ़ाने के लिए ये Craft Ideas for Kids बेस्ट विकल्प हैं। इन एक्विटीज से बच्चें व्यस्त रहने के साथ नए कौशल भी सीखते हैं। Craft Ideas for Kids पर आधारित ये सभी आइडियाज़ बच्चों के दिमागी क्षमता को बढ़ाने विकास में भी सहायक हैं।
उत्तर: Craft Ideas for Kids में पेपर कटिंग, पेपर प्लेट आर्ट, थंब पेंटिंग, वूल क्राफ्ट और पेपर क्विलिंग शामिल हैं। ये न केवल मनोरंजक होते हैं, बल्कि बच्चों की क्रिएटिविटी और मोटर स्किल्स को भी बढ़ाते हैं।
उत्तर: पेपर प्लेट क्राफ्ट बनाने के लिए एक पेपर प्लेट लें, उसे अपनी पसंद के रंगों से पेंट करें। फिर आंखें, नाक और मुंह बनाने के लिए पेपर स्टिकर्स का प्रयोग करें। इससे आप एनिमल फेस, स्माइली जैसा क्राफ्ट बना सकते हैं।
उत्तर: क्राफ्ट बनाने से बच्चों की कल्पनाशक्ति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। Craft Ideas for Kids एक बेहतरीन तनाव मुक्त एक्विटी भी है और बच्चों को अपने विचार व्यक्त करने में मदद करता हैं।
Craft Ideas for Kids बनाते समय हमेशा बड़ों की निगरानी में रहना चाहिए।
बिना टॉक्सिक ग्लू और पेंट का इस्तेमाल करें। बच्चों को तेज धार वाली चीजों से बचना चाहिए।
इन आसान और क्रिएटिव क्राफ्ट आइडियाज़ से बच्चें न केवल मज़े करेंगे, बल्कि अपनी रचनात्मकता को भी निखार पाएंगे।